Wednesday, March 5, 2008

थोड़ी सी जगह .....

जैसे धरती पर क्यारी के लिए
क्यारी में पौधे के लिए
पौधे में डाली के लिए
डाली में फूल के लिए
होती है जगह थोड़ी सी या बहुत
वैसे ही हर इंसान के लिए रहे
थोड़ी सी जगह धरती पर
ताकि फल-फूल सके
संस्कृति मानवता की
और जीवित रहे
एक दूसरे की
एक दूसरे को
जगह देने की परम्परा...

0 comments: