
छोड़िए रोना व्यथा का
वेदना में चीखना
दुश्मनी इनसे न करना
बेहतर है सीखना
=======================

छोड़िए रोना व्यथा का
वेदना में चीखना
दुश्मनी इनसे न करना
बेहतर है सीखना
=======================
कल मैं वैसा ही था, जैसा आज हूँ
दौड़ रहा बाहर पर भीतर है हीन
दंभ आसमां पर है लेकिन तू दीन
सबसे आगे रहने में है मशगूल
सुन भाई जाए न सारा सुख छीन
माना कि सबको है अपनी ही फिक्र
पर तू मत इतना हो अपने में लीन
सुन तो तू मिट्टी की, फूलों की भाषा
जल में क्यों प्यासी है सोच जरा मीन
सुख का हर पल जी ले हँसकर तू मीत
दुःख की रातों से तू मत हो ग़मगीन
सीमा हो धुंधली तब तय है तुम मानो
किरणों की होती है बारिश रंगीन.
=========================

जितनी गहरी वेदना, उतने गहरे गीत
मेघ तभी हैं बरसते, जब हो गहरी प्रीत
=================उठे कहाँ से देखिए, बरसे कहाँ वो मेघ
गरज-गरज कर कह गए, देख हमारा वेग
=================कजरारे चाहे दिखें, मन के हैं पर साफ़
प्यासी आँखें देखकर, करते हैं इन्साफ़
=================
बादल-बादल गीत पर, बदली-बदली चाल
गोरी पनघट जा रही, देखो मचा बवाल
=================
झूम-झूम कर बो रहा, वह धरती में धान
बरस-बरस बादल कहे, जय हो धन्य किसान
=============================
बदला मौसम बदल गया, बादल का बर्ताव
मन आया तब बरसना, बन गया देख स्वभाव
==================================
एक स्वप्न के बुनने से ज्यादा ज़रूरी है