आँखों के खारे पानी सेकिसका जग में काम चला
वज्र ह्रदय मानव ही देते हैं
संकट की शान गला
निर्बलता,कायरता सारे
दोषों की जननी होती
निर्भय होकर चलने वालों
को ही जीवन-लक्ष्य मिला
==================
आँखों के खारे पानी से

टीप : यह कविता मैंने
१७ जुलाई १९७९ को लिखी थी।
मेरी पहली प्रकाशित रचना।
तब मैं मात्र १९ बरस का था।
पढ़कर क्या सोचते हैं आप ?
======================
चीखती है लेखनी जब
वेदना और आह सुनकर
लोग कहते हैं कि मैं अब
गीत लिखने लग गया हूँ
अश्क आँखों से बहे
और होंठ मेरे खुल गए तो
लोग कहते हैं कि मैं अब
गीत गाने लग गया हूँ
देखकर नीरव ये आलम
तार दिल के झनझनाए
लोग कहते हैं कि मैं
संगीत में अब खो गया हूँ
बरसते नयनों को लखकर
बंद कर लीं मैंने पलकें
लोग कहते हैं कि मैं अब
खो गया हूँ, खो गया हूँ !
======================